{"_id":"59b0311f4f1c1bf07f8b4645","slug":"students-group-in-pg-college-about-effigies-of-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला दहन को लेकर पीजी कालेज में छात्र गुट भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला दहन को लेकर पीजी कालेज में छात्र गुट भिड़े
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को समझाते प्राचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज परिसर में पुतला दहन को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। छात्र नेताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। आक्रोशित एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने पुतला दहन को लाया गया पेट्रोल अपने सिर पर उंडेल लिया। इससे कालेज प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इसी बीच छात्र नेताओं के बीच मारपीट भी शुरू हो गई, सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। दोनों गुटों के बीच बमुश्किल मामला शांत कराया, बाद में पुलिस की मध्यस्थता में प्राचार्य ने दोनों गुटों के बीच समझौता कराया।
विज्ञापन
स्थानीय पीजी कालेज में इसी महीने छात्र संघ चुनाव होने हैं, जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ही छात्र राजनीति गरमाने लगी है। बुधवार को एमए चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों को गलत ठहराते हुए एबीवीपी समर्थक छात्र नेता महाविद्यालय परिसर में कुलपति का पुतला फूंकने एकत्रित हुए। आरोप है कि इसी बीच छात्र संघ अध्यक्ष और उनके समर्थक छात्र नेता वहां पहुंच गए, उन्होंने कालेज परिसर में पुतला दहन को गलत ठहराया और आपस में उलझ गए। आक्रोशित एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पावस जोशी ने पुतला दहन को लाया गया पेट्रोल अपने सिर पर उंडेल लिया, इससे कालेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में कालेज प्रशासन ने दोनों गुटों को तितर-बितर किया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी हासिल की। छात्र नेताओं ने जमकर एक दूसरे पर छींटाकशी भी की। बाद में तहसीलदार नितेश डांगर और पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को प्राचार्य कक्ष में बुलाया और वार्ता करा कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन