फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students election in almora

Almora News: दावेदारों को टिकट घोषणा का बेसब्री से इंतजार

Sat, 28 Oct 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Students election in almora
फोटो - 27 एएलएम 9- एसएसजे परिसर में संनाटे के बीच बिखरे हुए पंफलेट। संवाद
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में सात नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए एबीवीपी ने अध्यक्ष और छात्रसंघ प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं एनएसयूआई प्रत्याशियों की घाेषणा करने में पिछड़ गई है। टिकट घोषित न होने से संभावित दावेदारों की धड़कन भी तेज हैं। हालांकि दोनों प्रमुख संगठन अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं और विवि, परिसर सहित पूरे नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन

एसएसजे विवि, परिसर और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के सिर्फ 10 दिन बचे हैं। एबीवीपी ने दो पदों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं लेकिन एनएसयूआई को इसका इंतजार है। ऐसे में संभावित दावेदारों की बेचैनी भी बढ़ गई है। संभावित दावेदार अपने को मजबूत दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। उनमें पोस्टर वार शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इन सब के बीच चुनावी प्रचार तेज हो गया है। संभावित दावेदार और प्रत्याशी सोशल मीडिया के साथ ही अपने समर्थकों के साथ विद्यार्थियों के घर-घर जाकर नई पुस्तकें, सड़क, फ्री वाईफाई, शौचालय, पेयजल आदि समस्याओं के समाधान का भरोसा दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्र संगठन, पुलिस और परिसर प्रबंधन की बैठक हुई
अल्मोड़ा। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन कराने के लिए एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के संभावित दावेदारों, पुलिस और परिसर प्रबंधन के बीच बैठक हुई। परिसर के डीएसडब्लू प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों से शांतिपूर्वक चुनाव कराने में सहयोग की अपील की। पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

सरकारी संपत्ति पर नजर आ रहे पोस्टर
अल्मोड़ा। भले ही पुलिस और विवि प्रबंधन लिंगदोह कमेटी के अनुसार चुनाव कराने के दावे कर रहा है लेकिन नगर में इसकी खुलेआम अनदेखी की जा रही है। नगर में सार्वजनिक स्थल, सरकारी संपत्ति पर पटे पोस्टर इसका प्रमाण हैं लेकिन इस प्रचार सामग्री पर किसी की नजर नहीं पड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed