{"_id":"5d4d70718ebc3e6d1a13f4b0","slug":"students-closely-understood-the-military-almora-news-hld3522581115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के स्वतंत्रता दिवस सप्ताह कार्यक्रम में बैंड की धुन पर थिरके छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के स्वतंत्रता दिवस सप्ताह कार्यक्रम में बैंड की धुन पर थिरके छात्र
विज्ञापन
चौखुटिया मे आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते कै.नरेंद्र सेरोन। अमर उजाला
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीआईसी में सेना की 14 डोगरा रेजीमेंट द्वारा स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में जीआईसी के छात्रों और जीजीआईसी की छात्राओं ने सेना के युद्ध कौशल की बारीकियों को नजदीक से समझा। कार्यक्रम में सेना बैंड़ की मधुर धुन ने समा बांध दिया। इस मौके पर आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में छात्रों ने हथियारों को समझने का मौका मिला। इस दौरान देश भक्ति के गीतों की धूम रही।
राजकीय इंटर कालेज परिसर में सेना की 14 डोगरा रेजीमेंट द्वारा स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में सेना द्वारा प्रस्तुत बैंड ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सैनिकों ने करतब दिखाते हुए बैंड का प्रदर्शन किया।
कैप्टेन नरेंद्र सेरोन ने छात्रों में जोश भरते हुए सेना की गतिविधियों और युद्ध कौशल की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सेना की नौकरी भारत माता की सच्ची सेवा का सबसे अच्छा माध्यम है।
विज्ञापन
इस मौके पर जीआईसी के प्रधानाचार्य विनायक तिवारी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या डा. नंदी शर्मा, पूर्व सैनिक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष शेरसिंह नेगी, माधोसिंह बिष्ट, महादेव बिष्ट सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और अन्य लोग भारी संख्या में लोग मौजूद थे।