फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students asked, when will the date of LLB entrance exam be announced

Almora News: छात्र बोले, कब घोषित होगी एलएलबी प्रवेश परीक्षा की तिथि

Wed, 06 Aug 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 06 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Students asked, when will the date of LLB entrance exam be announced
एसएसजे परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को ज्ञापन देते आर्यन छात्र संगठन के छात्र। स्त्रोत-
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को ज्ञापन देकर एलएलबी प्रवेश परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की मांग उठाई। छात्रों ने कहा अगस्त माह शुरू हो चुका है लेकिन परीक्षा के लिए आवेदन तक शुरू नहीं हो सके हैं। ऐसे में एलएलबी में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विधि संकाय में शिक्षा व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ सकीं हैं। मंगलवार को परिसर निदेशक कार्यालय पहुंचे छात्रों ने कहा राज्य के तीनों विश्वविद्यालयों के विधि संकाय में प्रवेश परीक्षा के लिए एसएसजे विवि को नोडल बनाया गया है लेकिन हैरानी की बात है कि एलएलबी में प्रवेश के लिए अब तक आवेदन प्रक्रिया तक शुरू नहीं हुई है। छात्र असमंजस में हैं कि उन्हें मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा या प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। छात्रों ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में देरी होने से सेमेस्टर व्यवस्था सही ढंग से संचालित नहीं होंगी। बीते वर्ष भी समय पर प्रवेश नहीं होने का खामियाजा हजारों छात्र- छात्राओं को भुगतना पड़ा था। उन्होंने प्रवेश तिथि घोषित करने और जल्द पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में निशांत पांडे, आशु रौतेला, प्रखर, हेमंत, दीपेश, गौरव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed