फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students and faculty principal rooms Close

छात्रों ने प्राचार्या और प्राध्यापकों को कमरों में किया बंद

Wed, 21 Sep 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 21 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Students and faculty principal rooms Close
आमरण अनशन और धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला

 तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला के पूर्व छात्रसंघ सचिव दिनेश रावत और वीरेंद्र रावत का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन तेज करते हुए छात्रों ने बुधवार को प्राचार्या, प्राध्यापकों और स्टाफ को कमरों में बंद कर दिया। एक घंटे बाद पहुंचे एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा से वार्ता के बाद छात्रों ने बंद कक्षों के ताले खोले।

विज्ञापन


छात्र महाविद्यालय में स्नातकोत्तर में समाजशास्त्र, संस्कृत, अंग्रेजी, स्नातक में शिक्षाशास्त्र, प्राध्यापकों के रिक्त पद भरने, पेयजल की व्यवस्था करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। आमरण अनशनकारी पूर्व छात्रसंघ सचिव दिनेश रावत ने कहा कि महाविद्यालय 26 साल पुराना है। 450 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन  पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। महत्वपूर्ण विषय नहीं होने से छात्रों को अध्ययन के लिए सौ किमी दूर दूसरे महाविद्यालयों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन


गुस्साए छात्रों ने सुबह 10:30 बजे प्राचार्या डा. कमला जोशी, आधा दर्जन प्राध्यापकों और स्टाफ को उनके कक्षों में बंद कर दिया। छात्र एसडीएम से वार्ता करने पर अड़े रहे। एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा करीब एक घंटे बाद महाविद्यालय पहुंचे। एसडीएम वर्मा ने छात्रों को मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि छात्रों की मांगों को लेकर वह पूर्व में विवि प्रशासन को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन विवि प्रशासन से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने छात्रों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन छात्र नहीं माने। एसडीएम के पहुंचने पर छात्रों ने कक्षों के ताले खोले। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र घुघत्याल ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। धरने और प्रदर्शन में भुवन चंद्र, त्रिलोक मेहता, दीपक नौटियाल, प्रभा, पुष्पा, मीना, रजनी पाठक आदि मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग के दल ने दोनों अनशनकारी छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed