फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student union president pours petrol on himself and campus director

छात्रों का जमकर हंगामा, छात्र संघ अध्यक्ष ने खुद पर और परिसर निदेशक पर पेट्रोल डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Student union president pours petrol on himself and campus director
अपने ऊपर पेट्रोल डालता छात्रसंघ अध्यक्ष। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लंबित मांगों को लेकर एसएसजे परिसर छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के नेतृत्व में छात्रों ने परिसर में जमकर हंगामा किया और परिसर में तालाबंदी कर दी। उन्होंने परिसर में दो बजे से होने वाली स्पेशल बैक परीक्षा को भी रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस बीच तीखी नोंकझोंक के बीच छात्र संघ अध्यक्ष ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। आरोप है कि छात्र संघ अध्यक्ष ने वहां मौजूद परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, प्रो. दया पंत पर भी पेट्रोल फेंका। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रण में की और किसी तरह मामला शांत करवाया। इधर देर शाम तक परिसर प्रशासन की बैठक चलती रही। परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी ने बताया कि शिक्षकों पर पेट्रोल डालने पर छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर के वक्त छात्रों ने छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के नेतृत्व में विभिन्न मुद्दों को लेकर परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी और परिसर निदेशक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती का कहना था कि करीब दो माह पहले छात्रों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चार दिन तक भूख हड़ताल की थी। तब 11 सूत्री समस्याओं को एक माह के भीतर हल करने का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करवाया लेकिन आज तक मांगें पूरी नहीं की गई हैं। उनका आरोप था कि आज भी परिसर प्रशासन के अधिकारी सही जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित छात्रों ने नारेबाजी करते हुए परिसर निदेशक कार्यालय के बाहर के मुख्य गेट में तालाबंदी करते हुए शुक्रवार को दो से पांच बजे तक होने वाली स्पेशल बैक परीक्षा को भी रोकने का एलान कर दिया। इस बीच नोकझोंक बढ़ने पर छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने अपने पास रखी बोतल से खुद पर पेट्रोल उड़ेल दिया और साथ ही वहां मौजूद परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी और प्रो. दया पंत पर भी पेट्रोल फेंका। इस बीच परिसर में तनाव की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने छात्र संघ अध्यक्ष को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ताले हटाए गए और दो बजे से स्पेशल बैक परीक्षा भी करवाई गई। इधर इस मामले को लेकर परिसर में शाम तक पुलिस तैनात रही। इधर छात्रों ने शनिवार को भी परिसर बंद करने का एलान किया है। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के अलावा आशीष जोशी, अ रविंद बोहरा, नवीन कनवाल, राहुल अधिकारी, दीपक तिवारी, कमल नेगी, दर्पण पांडे, उज्जवल जोशी, गोपाल मेर, शैलेंद्र रावत, बन्नी ठाकुर, राहुल, धीरज कुमार आदि शामिल थे।

छात्रों को समझाते एसएसजे परिसर के निदेशक।

छात्रों को समझाते एसएसजे परिसर के निदेशक।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed