फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student Protested

भिकियासैण महाविद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Student Protested
भिकियासैंण डिग्री कालेज अव्यवस्थाओ को लेकर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : ALMORA
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भिकियासैण में पेयजल सहित अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

यहां छात्रों का कहना था कि दो वर्षों से महाविद्यालय परिसर में पानी की समस्या बनी है। कई बार आवाज उठाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। छात्रों को यहां शुद्ध पेयजल नहीं मिलता। छात्रों ने महाविद्यालय स्टाफ और प्राध्यापकों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने, समय सारणी का उल्लंघन करने, समय से छात्रों को सूचना नहीं देने जैसे आरोप भी लगाए। छात्रों का यह भी कहना था कि जो शैक्षणिक माहौल महाविद्यालय का होना चाहिए था वही नहीं हो सका। इसको लेकर एकजुटता से संघर्ष किया जाएगा। वहां पर राजेश कुमार, धीरज घुघत्याल, लक्की असनौड़ा, प्रीतम कुमार, भावेश, करन, संजू, चंदन, दीपक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed