{"_id":"63139b46b220a6740260fe9d","slug":"student-protest-over-ukssc-paper-leak-ranikhet-news-hld474551717","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्तियों में घोटालों से पीजी कालेज के छात्रों में उबाल, सरकार का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्तियों में घोटालों से पीजी कालेज के छात्रों में उबाल, सरकार का पुतला जलाया
विज्ञापन
सरकार का पुतला फूंकते पीजी कॉलेज रानीखेत के छात्र। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटाले से क्षेत्र के युवाओं में भारी आक्रोश है। पीजी कॉलेज के युवाओं ने शनिवार को गांधी चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। युवाओं ने मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई।
युवाओं ने कहा कि चहेतों को नौकरी दिलाने के चक्कर में शिक्षित बेरोजगारों के हितों पर कुठाराघात किया गया है। युवा इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। नौकरियां रद्द कर दी गई हैं, इससे युवाओं में निराशा उत्पन्न हो रही है।
छात्र नेता योगेश फर्त्याल के नेतृत्व में छात्रों ने नगर के गांधी चौक में प्रदर्शन किया। वहां पर मौजूद सभा में वक्ताओं ने कहा कि भर्तियों में घोटालों से मेहनतकश शिक्षित बेरोजगारों के हित प्रभावित हो रहे हैं। चहेतों के चक्कर में मेहनतकशों को किनारे लगा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। मांग उठाई कि यूकेएसएसएससी और विधानसभा भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। वहां पर अजय कड़ाकोटी, अमन नेगी, प्रियांशु रावत, मनीष बोरा, शुभम रावत, प्रदीप कुवार्बी, नीरज डंगवाल, ललित नेगी आदि थे।
घोटाले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने की मांग
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के सामाजिक कार्यकर्ता नारायण रावत ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर प्रदेश में विभिन्न भर्ती घोटोला का स्वयं संज्ञान लेने और जनहित में याचिका दायर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मांग की है कि मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। संवाद