फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   student now speak in eglish

नवीं, दसवीं के बच्चे अब अंग्रेजी में करेंगे गिट-पिट

Thu, 04 Aug 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 04 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

 सरकारी स्कूलों के नवीं और दसवीं के बच्चे भी अब अंग्रेजी में स्पीकिंग (वार्तालाप) कर सकेंगे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में उन्नति कार्यक्रम के अंतर्गत इन बच्चों को प्रतिदिन एक वादन अंग्रेजी स्पीकिंग का प्रशिक्षण मिलेगा।

विज्ञापन


इस योजना के तहत जिले के करीब चौबीस हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। अंग्रेजी स्पीकिंग का अध्यापन स्कूल अवधि के बाद या पहले बच्चों को मिलेगा।
जिले में 101 हाईस्कूल और 159 इंटर कालेजों में नवीं और दसवीं कक्षा में करीब चौबीस हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। सरकार राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में उन्नति कार्यक्रम संचालित कर रही है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के नवीं और दसवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं अंग्रेजी स्पीकिंग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण स्कूल समय से पहले अथवा बाद में दिया जाएगा। रमसा के जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद राठौर ने बताया कि उन्नति कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्कूल में प्रशिक्षक की तैनाती की जानी है, जो बच्चों को अंग्रेजी स्पीकिंग का प्रशिक्षण देंगे। शासन के निर्देश पर जल्द ही जिले में यह प्रशिक्षण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed