फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   student

जिले के 21 जूनियर हाईस्कूलों में छात्र संख्या दस से कम

Fri, 26 Feb 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 26 Feb 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकार के सरकारी स्कूलों को साधन संपन्न बनाने के दावों के बावजूद स्कूलों में छात्र संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। जिले में संचालित हो रहे कुल 190 जूनियर हाईस्कूलों में से 25 जूनियर हाईस्कूल ऐसे हैं जहां छात्र संख्या दस अथवा दस से कम है। सरकार के ऐसे स्कूलों को बंद करने के निर्णय से जिले में 25 जूनियर हाईस्कूलों के भविष्य में बंद होने की संभावना है।

सरकार के राजकीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपायों के बावजूद कोई खास अंतर नहीं आया है। जिले में कुल 190 जूनियर हाईस्कूल हैं इनमें से 21 जूहा ऐसे हैं जहां छात्र संख्या 10 से कम है। चार स्कूल ऐसे हैं जहां दस छात्र संख्या है। हवालबाग ब्लॉक में जूहा बड़सीमी में सात बच्चे, स्याल्दे ब्लॉक के भ्याटी में छह, उदेपुर में एक छात्र, चौखुटिया ब्लॉक के जूहा सीरा में तीन बच्चे, लालुरी में आठ, कबडोली में नौ, सल्ट ब्लॉक के जूहा रणकूना में दो, गुलार में आठ, नानणकोट में पांच, खदेरागांव में छह, मंजगांव में दस, ताड़ीखेत ब्लॉक के कनोलीखाल में सात, सगीना में दो, पीपली में आठ, द्वाराहाट के विमांडेश्वर में आठ, धौलादेवी ब्लाक के बगीना में छह, चौना में सात, भिकियासैंण ब्लॉक के डढूली में सात, पंतगांव, गुरुड़खेत में दस-दस, उगलिया में चार, मुनियाचौरा में आठ, दल्मोड़ी में आठ, नौबाड़ा में दस, भैंसियाछाना ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल गैनार में मात्र चार विद्यार्थी ही अध्ययनरत हैं। यदि सरकार ने दस अथवा दस से कम छात्र संख्या वाले स्कूल बंद करने का निर्णय लिया तो ऐसी स्थिति में जिले में 25 जूनियर हाईस्कूल बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed