{"_id":"58fcf10d4f1c1b9c5c8b5fd5","slug":"student-girls-get-talented-to-move-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे बढ़ने के लिए प्रतिभाशाली बनें छात्र छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे बढ़ने के लिए प्रतिभाशाली बनें छात्र छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्थापना दिवस में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र छात्राएं ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। विपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टैकभनोलॉजी का स्थापना दिवस सिंट्रेला 2017 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि कालेज के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने छात्र छात्राओं से तकनीकी युग में आगे बढ़ने के लिए प्रतिभाशाली बनने का आह्वान किया। उन्होंने कालेज के विकास के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया।
दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टैकभनोलॉजी के निदेशक डॉ आरके सिंह ने कहा कि आज के तकनीकी युग में आगे बढ़ने के लिए एक्सट्रा ऑडनरी होना जरूरी है। उन्होंने राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों से कालेज के विकास में सहयोग करने अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस मौके पर संस्थान से 1996 में पास आउट आस्ट्रेलिया में सेवारत पूर्व छात्र जितेंद्र वर्मा ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के गुर बताए।
कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में छात्र छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के बूते आगे बढ़ना होगा। तकनीकी युग में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की रुचि स्वयं पैदा करनी होगी। तभी वह सफल इंजीनियर कहलाएंगे। इस कार्यक्रम छात्र छात्राओं ने अभिनय, लोकनृत्य, समूह गान समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रोजेक्टर के माध्यम से संस्थान की तमाम गतिविधियों से अवगत कराया। क्विज, गायन, फेस पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। बताया गया कि इसके अंतर्गत रविवार की देर शाम को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी, ममता भट्ट, सत्येंद्र सिंह, डा. अजीत सिंह, डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, डॉ. ज्योति सक्सेना, डॉ. एससी सरकार, एके शर्मा, ललित गड़िया, डीएस बिष्ट आदि थे। कालेज प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम का समापन सोमवार को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे।