{"_id":"5831e4fe4f1c1bb504b39b74","slug":"strive-achieve-the-desired-change-chair-uppa","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन यात्रा कुर्सी प्राप्त करने का प्रयास भर: उपपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन यात्रा कुर्सी प्राप्त करने का प्रयास भर: उपपा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को कुर्सी प्राप्त करने का प्रयास भर मात्र बताया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उदारीकरण, वैश्वीकरण की नीतियों को लागू करने वाली यह क्रांति परिवर्तन यात्रा दरअसल यथा स्थिति बनाए रखने की यात्रा है। जिससे आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
बैठक में पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा सामाजिक, राजनैतिक और व्यवस्था परिवर्तन का आह्वान किया था। अब भाजपा उसी की नकल कर रही है, जबकि उनकी यात्रा में परिवर्तन जैसा कुछ नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां यदि परिवर्तन लाने वाली होती तो उत्तराखंड की यह हालत नहीं होती। उत्तराखंड बनने के बाद सरकार चलाने का पहला मौका भाजपा का मिला था। लेकिन वह इसे बरबादी की ओर ले गई। और बाद में आने वाली कांग्रेस की सरकारों ने उसकी नीतियों का अनुसरण किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बदलाव कांग्रेस और भाजपा की नीतियों में चलने वाले दल नहीं ला सकते। इसके लिए इन दलों का सशक्त राजनैतिक विकल्प बनाना होगा। बैठक में आनंदी वर्मा, अमीनु्रर्रहमान, गोपाल राम, अनीता बजाज, रंजना सिंह, मो. साकिब, आनंदी मनराल, राजू गिरि आदि मौजूद रहे।