अल्मोड़ा। गर्भवती महिला की मौत के मामले को लेकर जिला अस्पताल अल्मोड़ा में युवा जन संघर्ष मंच से जुड़े लोगों का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट भय्यू के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि तीन दिनों से वह लोग लगातार धरने पर बैठे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। गर्भवती महिला की मौत के मामले अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर मो. परवेज कुरैशी, शिवराज मेहर, राहुल, आशुतोष पवार, जीवन सिंह, जीशान खान, ईशान खान, फैज खान, मनोज टम्टा, सुमित कुमार, प्रताप नैनवाल, दिलजीत सिंह, सूरज कुमार, भीमराम, अंकित राज, खलील अहमद, प्रकाश, नीरज बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे। संवाद