फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Strike of Roadways staff

आज मध्य रात्रि से थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Strike of Roadways staff
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला शाखा की कार्यशाला परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने 11 सूत्री मांगों को लेकर 17 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजे से हड़ताल, चक्काजाम करने का एलान किया। इस दौरान बसों का संचालन पूरी तरह से ठप रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में परिषद के प्रदेश व्यापी हड़ताल को समर्थन जताया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह नेगी और प्रांतीय सदस्य उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि निगम प्रबंधन ने दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। संविदा, विशेष श्रेणी, बाह्य स्रोत कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा कर रहा है। हड़ताल के दौरान यदि प्रबंधन ने किसी भी कर्मचारी और सदस्यों का उत्पीड़न किया तो परिषद अग्रिम कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों के ईपीएफ, एलआईसी की धनराशि जल्द जमा करने की मांग की। अध्यक्षता डिपो अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने और संचालन शाखा मंत्री राम दत्त पपनै ने किया। बैठक में गुसाईं राम, भगवती नेगी, लक्ष्मण सिंह, कुंदन सिंह, रमेश चंद्र जोशी, रमेश कांडपाल, रोहित कुमार, उमाशंकर सिंह, राजेश कुमार, नरेंद्र ऐरी, पवनेश टम्टा, तारा दत्त जोशी, जीवन लाल, संजय कुमार, मीना कोरंगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की रानीखेत शाखा ने भी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही 17 मार्च को आधी रात से चक्काजाम करने के निर्णय का समर्थन भी जताया है।

शाखाध्यक्ष हीरा सिंह देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सम्मुख भारी दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। संचालन मंत्री लाल सिंह ने किया। बैठक में प्रांतीय सदस्य मनोहर सिंह रावत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जीवन सिंह देव, लोकपाल सिंह, अमर पाल सिंह, भुवन शर्मा, दर्शन भंडारी, मदन सिंह, रविंद्र सिंह बजेठा, गुंजन उपाध्याय, नंदन सिंह फर्त्याल, हरीश बुधानी, भारत प्रकाश, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed