{"_id":"616c70ab523dee088b5df1d9","slug":"strike-almora-news-hld4417177170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे जल संस्थान के आउट सोर्स कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे जल संस्थान के आउट सोर्स कर्मी
विज्ञापन
मासी में जल संस्थान के एई कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे जल संस्थान के संविदा श्रमिक।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति देने समेत अन्य समस्याएं के समाधान की मांग के लिए जल संस्थान में आउटसोर्स से तैनात श्रमिक चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। श्रमिकों के हड़ताल में रहने से जिले में पेयजल की वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है। श्रमिकों ने रविवार को भी गांधी पार्क में धरना दिया और नारेबाजी की।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने मानदेय को 25 हजार करने की मांग की। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी और संचालन महामंत्री महेंद्र मेर ने किया। वहां पर उपाध्यक्ष भूपाल सिंह, गोविंद भोज, देवेंद्र प्रसाद जोशी, पुष्कर सिंह, कुंदन सिंह, प्रताप बिष्ट, मोहन पांडे, लक्ष्मण सिंह आदि थे।
चौहान ने श्रमिकों से की वार्ता
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान श्रमिकों से वार्ता करने धरना स्थल गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि सरकार उनकी मांगों के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने श्रमिकों से जनहित में आंदोलन स्थगित करने को कहा। बाद में मांगों को लेकर श्रमिकों ने विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान को ज्ञापन भी सौंपा। इधर, अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने भी श्रमिकों के आंदोलन को समर्थन दिया। मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी और वरिष्ठ परामर्शदाता मनोज सनवाल ने श्रमिकों की पांच सूत्री मांगों के समाधान के लिए विधायक चौहान से भी वार्ता की।