{"_id":"5fc627b98ebc3e75047cf4a6","slug":"strike-against-dda-in-gandhi-park-almora-news-hld4057654166","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को वापस लेने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मांग की उपेक्षा कर रही है। यदि जल्द डीडीए वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जनता की राय लिए बगैर पहाड़ी क्षेत्र में भी डीडीए लागू कर दिया। डीडीए के नियम पर्वतीय क्षेत्र के लिए अव्यवहारिक हैं। डीडीए के चलते लोग भवनों का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। लोगों पर काफी अधिक आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है और जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से लगातार आंदोलन चल रहा है। धरने, प्रदर्शन कर सरकार और मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मांग उठाई कि सरकार जल्द जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर जनता को राहत दे।
उन्होंने कहा कि डीडीए समाप्त करने को लेकर सत्ताधारी दलों के जनप्रतिनिधियों को सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। ताकि जल्द डीडीए समाप्त हो और जनता को राहत मिले। धरने की अध्यक्षता महेश चंद्र आर्य और सचालन कांग्रेस जिला सचिव दीपाशु पांडे ने किया। धरने में हर्ष कनवाल, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, अख्तर हुसैन, पूरन चंद्र तिवारी, ब्रह्मानंद डालाकोटी आदि ने भाग लिया।