फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Strict alcohol laws remain on trafficking

शराब तस्करी पर बने सख्त कानून

Sun, 08 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 08 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Strict alcohol laws remain on trafficking

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नगर सम्मेलन में वक्ताओं ने प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर शराब माफिया को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने शराब से जुडे़ अपराधों को नारकोटिक अपराधों की श्रेणी में रखने की मांग उठाई।

विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा लंबे संघर्ष के बाद राजनैतिक पार्टी के रूप में उपपा बनी है। प्रदेश की व्यवस्था परिवर्तन के लिए पार्टी सशक्त विकल्प बनेगी। सम्मेलन में वक्ताओं ने नगर की दुर्दशा  पर चिंता जताई। साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने और अतिक्रमण को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने फड़ लगाकर आजीविका चलाने वाले व्यवसायियों के लिए पालिका को पुख्ता व्यवस्था करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता आनंदी वर्मा ने की। गोविंद लाल वर्मा, अनूप तिवारी, मोहम्मद शाकिब, हसन अहमद, अजय तिवारी, जीवन चंद्र, रतन सिंह किरमोलिया, आनंद बिष्ट, मो. वसीम, ललित चौधरी कमला दानू, ललित बिष्ट आदि ने विचार रखे। इस मौके पर प्रेम आर्या, नरेंद्र मोहन पंत, अल्का पंत, कमन दानू, सिद्धार्थ जोशी, रेखा, माया, अतीक, सरस्वती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना अध्यक्ष, रेखा महासचिव बनीं
उपपा के सम्मेलन के दौरान नगर कार्यकारिणी के लिए मीना थापा को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही ललित चौधरी, भावना मनकोटी उपाध्यक्ष, रेखा धसमाना को महासचिव, देंवेद्र भट्ट, अनीता बजाज को सचिव बनाया गया। विजय उप्रेती, गोदावरी, आनंदी वर्मा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed