{"_id":"6a1b317946597241860a0cc4","slug":"strict-action-taken-regarding-sewer-and-congestion-issues-in-panuwanoula-almora-news-c-232-1-alm1015-144152-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पनुवानौला में सीवर और जाम की समस्या पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पनुवानौला में सीवर और जाम की समस्या पर सख्ती
Sun, 31 May 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 31 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। गोल्ज्यू मंदिर से वन विभाग जागेश्वर रेंज चौकी तक पैदल भ्रमण कर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को क्षेत्र की जनसमस्याओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने पनुवानौला में सड़कों और नालियों में बह रहे सीवर के पानी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्थानीय लोगों को अपने-अपने घरों का सीवर जल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित नालियों में बहाने से तत्काल रोकने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सीवर लाइन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। स्थानीय नागरिकों ने पनुवानौला में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को प्रमुख मुद्दे के रूप में जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
विज्ञापन
इस पर जिलाधिकारी ने बाजार से वन विभाग चौकी तक प्रस्तावित सड़क निर्माण व वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
कस्बे में कूड़ा निस्तारण की समस्या पर भी जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए जिला पंचायत को प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान भनोली की एसडीएम सौम्या गर्वयाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल, डीएफओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी, डीएफओ दीपक सिंह, एआरटीओ अखिलेश चौहान, दन्या थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, चौकी प्रभारी कमित जोशी आदि रहे।