{"_id":"32f299468a693a8f8cf338bb2655a701","slug":"strick-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से करोड़ों का लेन-देन ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से करोड़ों का लेन-देन ठप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेड वेतन की मांग को लेकर जिला कोषागार और उपकोषागारों के अधिकारी, कर्मचारी 22वें दिन भी बेमियादी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कर्मचारियों की हड़ताल से करोड़ों रुपये का लेन-देन ठप पड़ा है। कोषागार कार्यालय परिसर में हुई कर्मचारियों की सभा में वक्ताओं ने कोषागार सहायक लेखाकारों तथा कोषागार लेखाकारों को क्रमश: 4600 तथा 4800 ग्रेड वेतन दिए जाने संबंधी शासनादेश जारी करने की मांग की। शासनादेश नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इधर हड़ताल के कारण वेतन भुगतान, पेंशन स्वीकृति, पेंशनरों का सत्यापन, सोसायटी पंजीकरण आदि काम ठप रहे, साथ ही करोड़ों रुपये का लेन-देन बाधित चल रहा है।
बुधवार को धरने में जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह भोज, जिला महामंत्री जगत मोहन जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मदनमोहन पांडे, प्रेम राम, हरीश चंद्र पंत, राजेंद्र कुमार पंत, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, राजेंद्र कुमार वर्मा, प्रेम राम, चितरंजन वर्मा, कमला जोशी, अनिल कुमार जोशी, भवान सिंह बिष्ट, नवीन पांडे, मनोज जोशी, इरफान खान, इंद्र सिंह, मिथिलेश आगरी, प्रभु पाल टम्टा, नेहा तिवारी, पुष्पा कठायत बैठे। इधर जिला बार एसोसिएशन तथा मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने आंदोलन को समर्थन दिया।