{"_id":"68fa64688bd83cb1720dde20","slug":"stray-animals-have-become-a-problem-for-the-municipal-corporation-almora-news-c-232-1-alm1002-135494-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लावारिस पशु नगर निगम के लिए बने परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लावारिस पशु नगर निगम के लिए बने परेशानी का सबब
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की सड़कों पर घूमते लावारिस पशु नगर निगम के लिए चुनौती बन गए हैं। निगम ने बीते एक वर्ष में कार्रवाई करते हुए अपने पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले 25 स्वामियों के चालान काटे। बावजूद इसके सड़कों पर पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
माल रोड पर पशुओं का लगा जमावाड़ा दुर्घटनाओं का कारण बन रहा हैं। पशुओं की आपसी लड़ाई के दौरान सड़कों पर आए दिन दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। वहीं लावारिश पशु कई बार राहगीरों पर भी हमला कर उन्हें चोटिल कर रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी ने बताया कि लावारिश पशुओं के टैग चैक कर पशुओं स्वामियों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। उधर गोशालाओं में पर्याप्त जगह नहीं होने से लावारिश पशुओं को आश्रय नहीं मिल पा रहा है।