फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stop migrating from traditional industries to promote

परंपरागत उद्योगों को बढ़ावा देने से रुकेगा पलायन:

Sat, 18 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Stop migrating from traditional industries to promote
 राज्यपाल केके पॉल ने कहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर अंकुश लगाने के लिए परंपरागत उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि काश्तकार नकदी फसलों से अधिक आया कमा सकते हैं। इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों को व्यापक सर्वे कर प्रभावी रोडमैप तैयार करना चाहिए। महामहिम ने दूरस्थ गांवों तक पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और प्रभावी निस्तारण को भी हर संभव कोशिश करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड को प्रकृति ने काफी सुंदरता, संपदा दी है। खूबसूरत स्थलों और गांवों में बेहतर संसाधन पहुंचाने की जरूरत है ताकि वहां तक पर्यटक पहुंचे और कुछ दिन क्षेत्र में रुके। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पलायन को रोकना चुनौती है। सरकार भी पलायन रोकने को प्रयास कर रही है। स्थानीय संसाधनों पर आधारित परंपरागत उद्योगों को पुनर्जीवित करने और नकदी फसलें इस दिशा में कारगर हो सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है। पहाड़ में वह जहां भी दौरे पर गए सभी जगह लोगों ने शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। निजी स्कूलों द्वारा भी भारी भरकम फीस वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर जल्द ही निर्णय होगा। अल्मोड़ा में एक दशक बाद भी उदयशंकर नाट्य अकादमी भवन का काम पूरा नहीं होने पर उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि इस बारे में देहरादून जाकर जानकारी लेंगे, ताकि अकादमी का काम पूरा हो और वहां गतिविधियां शुरू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed