फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stone Pelting in ranikhet

Almora News: अज्ञात शरारती तत्वों ने खेल कर्मी के घर पर की पत्थरबाजी

Fri, 09 May 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 09 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Stone Pelting in ranikhet
एरोड के एक घर में अज्ञात युवकों की ओर से फेंके गए पत्थर। स्वयं - फोटो : Sanvad
रातभर परिवार घर के भीतर दुबका रहा, जानमाल का खतरा बताकर तहरीर सौंपी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। रानीखेत के एरोड गांव में अज्ञात युवकों ने बृहस्पतिवार रात खेल विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक के घर पर जम कर पत्थरबाजी की। देर रात मकान की छत पर अचानक पत्थर गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। डर के मारे परिवार के लोग घर के भीतर दुबके रहे।

भवन स्वामी प्रशांत मेहरा ने रानीखेत के तहसीलदार को ज्ञापन देकर अज्ञात लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशांत खेल विभाग अल्मोड़ा में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे उनका परिवार घर पर सोया था। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने घर पर पत्थरबाजी शुरू कर की। जब उनके मकान की छत पर पत्थर बरस रहे थे तो घर में उनकी माता, पत्नी, बहन और उनका एक वर्ष का बालक और वे खुद मौजूद थे। गनीमत रही की इस पत्थर बाजी के चलते किसी को चोट नहीं पहुंची। इस घटना के बाद परिवार के लोग सहमे हुए है। कहा कि गांव के शांत माहौल को बिगाड़ने वाली ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें और उनके परिवार को जानमाल का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed