{"_id":"5a1c421e4f1c1bd9798bf4dd","slug":"stay-away-from-drunkenness-else-life-will-get-ruined","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से हर हाल में दूर रहें, वरना जिंदगी हो जाएगी तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से हर हाल में दूर रहें, वरना जिंदगी हो जाएगी तबाह
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जीजीआईसी अल्मोड़ा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसएसपी पी रेणुका देवी का स्वागत करती प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे से हर हाल में दूर रहें वरना नशे की लत जिंदगी तबाह कर देगी। नशा करने वालों की दुनिया ही अलग हो जाती है और वह मां-बाप से भी दूर होते चले जाते हैं। नशे की लत युवाओं को शारीरिक रूप से कमजोर कर देती है और ऐसे बच्चे पढ़ाई भी नहीं कर पाते। यह बात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुकादेवी ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बच्चों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
समाज में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताते हुए एसएसपी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए अन्यथा नशा करने वाले की जिंदगी के साथ ही परिवार भी बर्बाद हो जाता है। यदि ने एक बार नशा शुरू कर दिया तो वह उसके बिना नहीं रह सकता है। नशे का आदी होने के बाद व्यक्ति चोरी और अन्य अपराध करने लगता है। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। कहा कि गलत काम करने वालों की सूचना पुलिस को दें और पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी और लोगों से इसका पालन करने में सभी से सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून और नियमों का पालन करना चाहिए। एसएसपी ने छात्राओं से कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। अपना एटीएम कार्ड और पिन नंबर किसी को न तो दें। समाज में क्या हो रहा है इसकी जानकारी छात्राओं को होनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह नियमित रूप से अखबार पढ़ने, टीवी पर समाचार और अन्य जानकारीपरक कार्यक्रम देखें। समाज को जागरूक करना जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा ने एसएसपी का स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएं और शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
पिता-भाई और दोस्त को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें
अल्मोड़ा। एसएसपी ने कहा कि बच्चों को घर से नशे के खिलाफ अभियान शुरू करना होगा। उनके पिता, भाई और अन्य रिश्तेदार नशा करते हैं तो बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति परिवारजनों को जागरूक करना होगा और कहें कि नशा कर घर नहीं आएं। उन्होंने कहा कि गलत संगत में युवा वर्ग नशे का शिकार हो रहा है। यदि उनका साथी नशा करता है तो उन्हें चुप रहने के बजाए साथी को नशे से दूर रहने और इसे छोड़ने के लिए प्रेरित करना ेंचाहिए। यदि तब भी वह नहीं मानता है तो इसके बारे में उसके अभिभावकों को बताएं। उन्होंने कहा कि शराब, स्मैक, चरस के खिलाफ पुलिस अभियान चलाए हुए है।
सही टच और गलत टच का अंतर समझें बालिकाएं
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुकादेवी ने कहा कि आज के दौर में बालिकाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं काफी हो रही हैं। कई बार तो नजदीकी रिश्तेदार ही उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं। बालिकाओं को यह समझना जरूरी है कि कोई भी रिश्तेदार अथवा सगा संबंधी भी उन्हें टच करता है तो कहीं उसके पीछे उसकी बुरी भावना तो नहीं है। अगर कोई भी व्यक्ति गलत नीयत से उसके साथ ऐसा व्यवहार करे तो इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दें। उन्होंने समझाया कि स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को फेस बुक और व्हाट्स एप आदि से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। अगर फेस बुक यूज करना जरूरी समझते हों तो उसमें अपने फोटो नहीं डालें वरना कई बार मुसीबत में पड़ सकते हैं। छात्राओं को यदि कोई समस्या हो तो वह महिला हेल्पलाइन के नं. 1090 पर भी सूचना दे सकती हैं।