फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Statewide agitation will be against the authority: Rawat

प्राधिकरण के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा : रावत

Wed, 03 Jul 2019 11:04 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 03 Jul 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Statewide agitation will be against the authority: Rawat
चौखुटिया में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा जनता पर जबरन थोपे गए विकास प्राधिकरण के खिलाफ जल्द ही प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तय कर ली गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गैरसैंण की उपेक्षा जितनी चिंता की बात है, उतनी ही चिंता इसको लेकर आम जनता की उदासीनता भी है। 

विज्ञापन

 
रावत यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सिर्फ तीन उपलब्धियां हैं गांव गांव में शराब, हर गाड़ गधेरे में क्रशर और खनन और विकास प्राधिकरण। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण के चलते गरीब के लिए एक झोपड़ी बनाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कतिपय विधायकों में ठेकेदारी की बढ़ती प्रवृत्ति को प्रदेश के लिए घातक बताया। कहा कि इससे आम ठेकेदार बेरोजगार होता जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व चौखुटिया पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य गणेश कांडपाल, पूर्व प्रमुख एलएस मनराल, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, महस्त्रत्त्ेश वर्मा, शेरसिंह नेगी, कैलाश पांडे, कैलाश कांडपाल, गोवद्र्वन हर्बोला आदि कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने पहले ही बना दी थी नगर पंचायत
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने चौखुटिया को पहले ही नगर पंचायत बनाकर तीन करोड़ की राशि भी जारी कर दी थी जिसे विरोध के चलते निरस्त करना पड़ा। उन्होंने विकास के लिए नगर पंचायत जैसी छोटी इकाईयों की वकालत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र का विकास नियोजित ढंग से करने में आसानी होती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed