{"_id":"c15520fd4aceb188224a509678c13b4d","slug":"state-tax-revenues-will-double-bittu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का कर राजस्व बढ़ाकर दोगुना करेंगे : बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का कर राजस्व बढ़ाकर दोगुना करेंगे : बिट्टू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड सूक्ष्म कर सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने कहा है कि राज्य का कर राजस्व 5400 करोड़ से बढ़ाकर इस वर्ष दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
सराय एक्ट में संशोधन कर होटल और रिसॉर्ट व्यवसायियों को लाभ दिलाने को सरकार प्रयासरत है। यहां कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि व्यापार कर प्रणाली का सरलीकरण कर सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की व्यवस्था सरकार कर रही है।
विज्ञापन
कर्नाटक ने कहा कि पंजीकृत ठेकेदारों और व्यापारियों के लिए सरकार एकमुश्त समाधान योजना लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन होटल और रिसॉर्ट स्वामियों ने अब तक पंजीकरण नहीं करवाया है वह दो माह के भीतर पंजीकरण करवा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
कर चोरी रोकने के लिए राज्य में मोबाइल टीमें और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) जल्द गठित होगी। उन्होंने कहा कि विभागीय व्यवस्था और अधिकारियों की लचर नीति से व्यापारियों और लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
व्यापार कर कार्यालय में पंजीकृत व्यापारी को सरकार पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर भी देती है। उत्तराखंड मूल्य के व्यापारियों को उद्योग नीति 2008 का लाभ दिलाया जाएगा।
शीघ्र ही इस संबंध में उद्योगपतियों के साथ बैठक की जाएगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, जिला निर्माण समिति के उपाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, अमन अंसारी आदि मौजूद थे।
फोटो लाइन- अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते सूक्ष्म कर सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक। (फाइल नं. 23एएलएम1पी