फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   state level football competition

राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक फुटबाल प्रतियोगिता

Sat, 09 Sep 2017 12:17 AM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
state level football competition
अल्मोड़ा स्टेडियम में पिथौरागढ़ और चंपावत के बीच खेला गया मैच। - फोटो : अमर उजाला
ए एन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। जूनियर वर्ग में पिथौरागढ़ और नैनीताल की टीम फाइनल में पहुंच गई हैं। सब जूनियर वर्ग का फाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और नैनीताल के बीच होगा। फाइनल मुकाबले शनिवार नौ सिंतबर को खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


जूनियर वर्ग (अंडर 17) का पहला सेमीफाइनल मैच पिथौरागढ़ और चंपावत के मध्य खेला गया। इसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पिथौरागढ़ ने चंपावत को 3-0 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पिथौरागढ़ के किशोर बोरा, मोहित राना और आयुष ने एक-एक गोल किए। इसी वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नैनीताल और देहरादून के बीच हुआ।
विज्ञापन


नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 4-0 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। नैनीताल के सूरज मेहरा, अमन जुयाल ने एक-एक और रवेंद्र आर्या ने दो गोल किए। सब जूनियर वर्ग (अंडर 14) के पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने देहरादून जिले की टीम को 4-2 से हराया। विजयी टीम के वीरेंद्र और अंकित ने एक-एक, मयूर ने दो गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने फाइनल में जगह बना ली है, जबकि दूसरा सेमीफाइनल नैनीताल और पिथौरागढ़ के बीच हुआ। इस मैच में नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 3-2 के अंतर से हराया। नैनीताल की टीम भी फाइनल में पहुंच गई है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed