{"_id":"5e458ca98ebc3ee5be4c8f0c","slug":"state-level-boxing-competition-continues-almora-news-hld373462825","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक वर्ग के सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ के आयुष ने बागेश्वर के कमल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक वर्ग के सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ के आयुष ने बागेश्वर के कमल को हराया
विज्ञापन
अल्मोड़ा में आयोजित राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में एक दूसरे पर पंच जड़ते बॉक्सर।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला खेल कार्यालय की ओर से स्थानीय स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की चार दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीसरे दिन सेमीफाइनल मैच खेले गए। बालक वर्ग का सेमीफाइनल बागेश्वर के कमल थापा और पिथौरागढ़ के आयुष सिंह के मध्य खेला गया। जिसमें पिथौरागढ़ के आयुष सिंह ने जीत दर्ज की।
दूसरा मैच उत्तरकाशी के मनजीत और स्पोर्ट्स कॉलेज के विवेक सिंह नैथानी के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज के विवेक नैथानी ने उत्तरकाशी के मनजीत को हराया। तीसरा मैच पौड़ी के हेमंत सिंह गड़िया और नैनीताल के दीपक धामी के बीच खेला गया। जिसमें नैनीताल के दीपक धामी ने जीत दर्ज की।
चौथा मैच साईं सेंटर काशीपुर के अनश चौधरी और नैनीताल के दिवांशु सिंह बिष्ट के मध्य खेला गया। जिसमे नैनीताल ने जीत दर्ज कराई। पांचवां मैच स्पोर्ट्स कॉलेज के उमेश सिंह गड़िया और पिथौरागढ़ के किशन कुंवर के मध्य खेला गया। जिसमे स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीत दर्ज की। छठा मैच नैनीताल के मयंक कार्की और अल्मोड़ा के नितिन भट्ट के मध्य खेला गया। जिसमें नैनीताल जीता।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में पहला मैच देहरादून की तनिष्का और उत्तरकाशी की खुशी के बीच हुआ। जिसमे उत्तरकाशी ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच पिथौरागढ़ की खुशी चंद और पिथौरागढ़ की नेहा वल्दिया के बीच हुआ। जिसमें नेहा वल्दिया जीतीं। तीसरा मैच नैनीताल की कृतिका धर्मवाल और पिथौरागढ़ की साक्षी टम्टा के मध्य खेला गया। जिसमें पिथौरागढ़ विजयी रहा। चौथा मैच देहरादून की वंशिका और देहरादून की ही श्रष्टि के मध्य खेला गया। जिसमे श्रष्टि जीती।