फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State government should end DDA soon

डीडीए को जल्द समाप्त करे प्रदेश सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
State government should end DDA soon
चौघानपाटा में प्राधिकरण के खिलाफ धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले चौघानपाटा स्थित कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में मंगलवार को दोपहर बारह बजे से दो बजे तक धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार डीडीए समाप्त करने का फैसला नहीं ले लेती आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नवंबर 2017 में बिना पर्वतीय क्षेत्र की जनता को विश्वास में लिए सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया और जबरन प्राधिकरण पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में भी लागू कर दिया, जो कि उत्तराखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के नाम पर जनता को नोटिस देकर भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही प्राधिकरण शुल्क के नाम पर जनता से जो भारी भरकम फीस वसूली जा रही है। प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक, सांसद से जनहित में प्राधिकरण को समाप्त करवाने की मांग की गई। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर डीडीए समाप्त करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राजीव कर्नाटक ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते एक पखवाड़े के लिए धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। संचालन कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला ने किया। धरने पर हर्ष कनवाल, पूरन चंद्र तिवारी, लक्ष्मण ऐठानी, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्टप्रताप सत्याल, चंद्रमणि भट्ट, अख्तर हुसैन, हेम तिवारी, जगदीश पांडे, राजू गिरी, दीपांशु पांडे, ललित मोहन पंत, आनंदी वर्मा, हेम तिवारी, परितोष जोशी, अरविंद रौतेला, हाजी नूर खान, सचिन आर्य, हेम जोशी, आनंद बगडवाल, फाकिर खान, पंकज कांडपाल, मुकेश नेगी, लता तिवारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed