फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State agitators demonstrated for demands

राज्य आंदोलनकारियों ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
State agitators demonstrated for demands
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन करते राज्य आंदोलनकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों में भारी रोष है। सोमवार को आंदोलनकारियों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज समस्याओं के निस्तारण की गुहार लगाई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने पर बैठक प्रदर्शनकारियों ने राज्य आंदोलनकारियों को 15000 रुपये मासिक पेंशन देने, राज्य आंदोलनकारियों और आश्रितों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने समेत कई मांगें उठाईं। वक्ताओं ने कहा कि यह आरक्षण मात्र एक बार एक ही राज्य आंदोलनकारी या फिर एक ही आश्रित को मिलना है। राज्य आंदोलनकारियों ने उनको दी जा रही परिवहन सुविधा को परिवहन निगम की सभी बसों में सभी स्थानों के लिए लागू करने की भी मांग की। इसके साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधा को व्यवहारिक और सुसंगत बनाने की भी मांग उठाई। यहां ब्रह्मानंद डालाकोटी, मदन कठायत, महेश परिहार, शिवराज बनौला, दिनेश जोशी, गोपाल बनौला, बहादुर राम, दौलत सिंह बगड़्वाल, रविंद्र बिष्ट, पान सिंह, पूरन सिंह बनौला, लछम सिंह, जीवन सिंह, तारा राम, कैलाश राम, नवीन डालाकोटी, कुंदन सिंह, कृष्ण चंद्र डालाकोटी, महेश पांडेय, सुंदर सिंह, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed