फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Starting with variety shows APL

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एपीएल शुरू

Mon, 25 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 25 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Starting with variety shows APL

स्थानीय स्टेडियम में स्व. तिलक वर्मा स्मृति अल्मोड़ा प्रीमियर लीग (एपीएल)-2015 क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण साबित होगी। उद्घाटन मैच में विक्टोरिया की टीम ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


उद्घाटन मैच विक्टोरिया और आईटी कैंपस के मध्य खेला गया। पहले खेलते हुए विक्टोरिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 156 रन बनाए। जवाब में आईटी कैंपस की टीम मात्र 124 रन पर सिमट गई। विक्टोरिया ने 32 रन से मैच जीत लिया। विजयी टीम की ओर से जगदीश वर्मा ने शानदार 65 रन बनाए और मैन आफ द मैच रहे। क्लासिक कमाल कैच का पुरस्कार सूरज कनवाल को दिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने ट्राफी का अनावरण और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम हुए। अध्यक्षता संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, केवल सती थे।  इस अवसर पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अरुण रौतेला, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, संरक्षक राम अवतार अग्रवाल, तारा चंद्र जोशी, प्रतियोगिता प्रभारी राजेंद्र तिवारी, संयोजक परितोष जोशी, उपाध्यक्ष संजय कांडपाल, विनीत बिष्ट, सचिव मनोज सनवाल, सुशील साह, निरीक्षक प्रशांत साह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed