{"_id":"8643df82af0d43cd8e232c83d725699a","slug":"stalled-six-hour-electricity-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडेखोला विद्युत उप केंद्र में सुधारीकरण कार्य के चलते रविवार को अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर जिले में करीब छह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
पांडेखोला बिजली घर से अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले को विद्युत आपूर्ति होती है। उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने पांडेखोला स्थित 132 केवीए उपकेंद्र में मेंटीनेंस कार्य के लिए दिन में करीब बारह बजे शटडाउन लिया था। जिससे अल्मोड़ा नगर, लमगड़ा, धौलादेवी, ताकुला, हवालबाग, भैंसियाछाना ब्लाकों के अलावा बागेश्वर जिले में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। निगम ने बिजलीघर में जंपर, सर्किट ब्रेकर आदि बदलने का कार्य किया। इस दौरान पेयजल पंपों की भी आपूर्ति ठप रही। पिटकुल के अधिशासी अभियंता एलएम बिष्ट ने बताया कि सुधारीकरण कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन