फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Staff protest at Engineering College, Dwarahat continues for the seventh day.

Almora News: इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में कर्मचारियों का धरना सातवें दिन भी जारी

Fri, 12 Jun 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 12 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Staff protest at Engineering College, Dwarahat continues for the seventh day.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का विनियमितीकरण (स्थायी नियुक्ति) की मांग को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस बीच उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी धरना स्थल पर पहुंचे और कॉलेज निदेशक से वार्ता की।निदेशक ने कहा कि विनियमितीकरण के लिए आवश्यक डाटा तैयार कर लिया है। समिति की संस्तुति के बाद तकनीकी शिक्षा मंत्री और सचिव तकनीकी शिक्षा, देहरादून को अंतिम प्रस्ताव भेजा जाएगा। अनुमोदन मिलते ही विनियमितीकरण संबंधी आदेश जारी किए जाएंगे। समर्थन देने के लिए शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि संजय मठपाल, भाजपा नेता भूपेंद्र कांडपाल आदि भी पहुंचे। वहां पर कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, दिवान सिंह रावत, कुन्दन रावत, विनेश, सावित्री देवी, नरेश कुमार, धन सिंह अधिकारी, पुष्पा मठपाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed