फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stadium of Almora

मानक से काफी छोटा है अल्मोड़ा का स्टेडियम

Fri, 20 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 20 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stadium of Almora
अल्मोड़ा का स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। नगर में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम मानकों से काफी छोटा है। ऐसे में स्टेडियम में प्रतियोगिताएं आयोजित कराने में काफी दिक्कतें आती हैं। एथलेटिक्स के लिए 400 मीटर के ट्रैक की जरूरत होती है जबकि इस मैदान में मात्र दो सौ मीटर का ट्रैक बनता है। क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए भी यह मैदान काफी छोटा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में स्टेडियम ही एकमात्र मैदान है। खेल विभाग खिलाड़ियों को क्रिकेट, हॉकी, वालीबॉल, बास्केटबाल, एथलेटिक्स, बाक्सिंग, बेसबाल, ताइक्वांडो, फुटबाल, बैडमिंटन, टीटी, कराटे आदि खेलों का प्रशिक्षण देता है। स्टेडियम की लंबाई 110 मीटर और चौड़ाई 78 मीटर है।  प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं कराने को मानक के अनुसार मैदान की लंबाई 200 मीटर और चौड़ाई 120 मीटर होनी चाहिए। मैदान छोटा होने से यहां 200 मीटर का ही एथलेटिक्स ट्रैक बन पाता है, जबकि मानक के अनुसार 400 मीटर का ट्रैक होना चाहिए।
विज्ञापन


क्रिकेट के लिए भी यह मैदान उपयुक्त नहीं है। क्रिकेट के लिए 140 गज लंबा और इतनी ही चौड़ाई का मैदान होना चाहिए, लेकिन इस मैदान में क्रिकेट की बाउंड्री 80-80 गज तक सीमित है। स्टेडियम में वालीबॉल कोर्ट नहीं है। एसएसजे परिसर के अपर कैंपस में बने वालीबॉल कोर्ट में खिलाड़ी खेलते हैं। इसके अलावा बास्केटबाल का कोर्ट परिसर के लोअर कैंपस के समीप मैदान में स्थित है। खिलाड़ी वहां अभ्यास करने जाते हैं। इस कारण खिलाडियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। सरकारें खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन विभाग में प्रशिक्षकों का अभाव बना हुआ है। विभाग में जिला क्रीड़ाधिकारी, उप क्रीड़ाधिकारी, सहायक प्रशिक्षक के पद सृजित हैं, पर जिला क्रीड़ाधिकारी के पद ही नियमित नियुक्ति है। उप क्रीड़ाधिकारी और सहायक प्रशिक्षक का पद खाली चल रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने बताया कि खेलों का प्रशिक्षण देने के लिए विभाग ने संविदा प्रशिक्षक तैनात कर रखे हैं।


अल्मोड़ा। शासन स्तर से खेल विभाग को पर्याप्त बजट नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि खिलाड़ियों को स्टेडियम से ही खेल सामग्री वितरित की जाती है। पिछले वित्तीय वर्ष में शासन से विभाग को 30 लाख का बजट मिला था। यह धनराशि संविदा प्रशिक्षकों के वेतन और खेल सामग्री के लिए अपर्याप्त हुई। ऐसी स्थिति में विभाग को दिसंबर माह से प्रशिक्षण स्थगित करने को मजबूर होना है और नए वित्तीय वर्ष का इंतजार करना पड़ता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed