फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSJ campus will b developed as modern campus.

Almora News: मॉडर्न कैंपस के रूप में विकसित होगा एसएसजे परिसर अल्मोड़ा

Fri, 27 Oct 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
SSJ campus will b developed as modern campus.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर जल्द मॉडर्न कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश भर में 20 कैंपस और महाविद्यालयों को आधुनिक बनाने के लिए चयनित किया गया है। इसमें अल्मोड़ा कैंपस शामिल है। 611 लाख रुपये से इसे मॉडर्न कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पार्किंग, आईटी लैब और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर को मॉडर्न कैंपस के रूप में विकसित करने के लिए 143 लाख की लागत से पार्किंग और आधुनिक आईटी लैब का निर्माण होगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। परिसर प्रबंधन ने इसके लिए भूमि का चयन कर दिया गया है। ऐसे में यहां परिसर की सड़कों पर खड़े वाहनों से मुक्ति मिलेगी। यहां अध्ययनरत करीब छह हजार विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी लैब की सौगात मिलेगी। परिसर प्रबंधन के मुताबिक जल्द इस पर कार्य शुरू होगा। ऐसे में विद्यार्थियों के चेहरे पर भी मुस्कान है।
विज्ञापन


छात्राओं के लिए बनेगा नया छात्रावास

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा समेत अन्य जिलों से परिसर में पढ़ने पहुंची छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। मॉर्डन कैंपस में विकसित होने से जल्द परिसर के पास 468 लाख रुपये से छात्रावास बनेगा। परिसर प्रशासन के मुताबिक छात्रावास में 52 छात्राएं रह सकेंगी और उन्हें किराए के कमरे से छुटकारा मिलेगा। छात्रावास के लिए भी भूमि का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट- एसएसजे परिसर को मॉर्डन कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक आईटी लैब बनने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। पार्किंग की समस्या का भी स्थायी समाधान हो सकेगा।

प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, निदेशक, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed