फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSB Frontier Headquarters planted one thousand plants in Nagad

एसएसबी सीमांत मुख्यालय ने नागाड़ में रोपे एक हजार पौधे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
SSB Frontier Headquarters planted one thousand plants in Nagad
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय का पौधरोपण अभियान जारी है। मुख्यालय की तरफ से उपमंडल के सुदूरवर्ती चौखुटिया के नागाड़ दुधलिया क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के एक हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अमरूद, आंवला, रीठा, बांज, जामुन, पदम, खड़ीक, शहतूत के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

एसएसबी की इस मुहिम को वन विभाग के अधिकारियों के अलावा ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। आईजी एसएस चतुर्वेदी के नेतृत्व में डीआईजी एमएम कांडपाल के अलावा मुख्यालय के अधिकारियों और जवानों ने पौध रोपण किया। एसएसबी अभी तक ऐना, सुरईखेत, वल्मरा सहित तमाम स्थानों पर वृहद अभियान चला चुकी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी बृजपाल सिंह नेगी, उप कमांडेंट हितेंद्र पटियाल, अधिशासी अभियंता पीसी पांडे, वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे, वन दरोगा प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख नंदन सिंह संगेला आदि ने पर्यावरण की महत्ता बताई और रोपे गए पौधों के संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed