फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Spirit and passion found elevated position

जज्बे और जुनून से पाया ऊंचा मुकाम

Sun, 14 Jun 2015 10:51 PM IST
रमेश जोशी/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
रमेश जोशी/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 14 Jun 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Spirit and passion found elevated position

जज्बा और जुनून हो तो कामयाबी जरूर मिलती है। यह कर दिखाया सैन्य अफसर बने हसन खान ने। अभावों के बावजूद उन्होंने ऊंचा मुकाम हासिल किया। उनकी कामयाबी के पीछे माता-पिता का भी भरपूर योगदान है। उन्होंने अपने बच्चों को ऊंचा ख्वाब दिखाया और इसे हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया।

विज्ञापन


हसन के पिता अकरम खान ट्रेड्समैन पद पर सेना में भर्ती हुए थे और 2004 में नायक पद से उन्होंने सेवानिवृत्ति ली। आर्मी की नौकरी ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मंत्र दिया। स्वयं बहुत कम पढ़े होने के बाद अकरम ने शिक्षा के महत्व को समझा। तीनों बेटों हसन, हैदर और अल्फाज को अल्मोड़ा के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाया। मामूली पेंशन से बच्चों की पढ़ाई और परिवारा का मुश्किल था। 2008 में 130 टीए पर्यावरण बटालियन पिथौरागढ़ में नौकरी करने लगे। परिवार की आर्थिक स्थिति में हाथ बंटाने के लिए मां रजिया बेग भी पातालदेवी स्थित आल्पस दवा फैक्ट्री में काम पर जाने लगीं। माता-पिता की मेहनत रंग लाई। हसन अब सेना में अफसर हैं।
विज्ञापन


हसन का छोटा भाई हैदर केंद्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट करने के बाद अब देहरादून में सिविल इंजीनियरिंग में पॉलीटेक्निक कर रहा है और तीसरा भाई केवी में 10वीं का छात्र है। अकरम खान और रजिया बेगम की तमन्ना हसन की तरह ही दोनों बेटों को सेना में अफसर बनता देखने की है। वह कहते हैं माता-पिता किसी की तकदीर भले ही नहीं लिख सकते हैं, लेकिन अच्छी तालीम और संस्कार देकर प्रेरित जरूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य हासिल करने को कड़ा परिश्रम जरूरी : हसन
अफसर बनकर अल्मोड़ा पहुंचने पर हुए स्वागत से हसन खान काफी खुश हैं। वह चाहते हैं उनकी ही तरह नगर के दर्जनों युवा हर साल आर्मी में अफसर बनें। इसके लिए उन्होंने युवाओं को लक्ष्य से कभी नहीं डिगने का मंत्र दिया है। हसन कहते हैं कि परिणाम की परवाह किए बिना लक्ष्य हासिल करने को कड़ा परिश्रम करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed