फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Spent three days in three million

प्रत्याशियों ने तीन दिन में खर्च कर डाले तीस लाख

Sat, 11 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 11 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Spent three days in three million
demo pic - फोटो : amar ujala

अल्मोड़ा। जागेश्वर, अल्मोड़ा और सोमेश्वर विधानसभा के 20 प्रत्याशियों ने तीन दिन में तीस लाख खर्च कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा खर्चा जागेश्वर विधानसभा सीट में 13 लाख रुपए से अधिक का हुआ है। अल्मोड़ा सीट में एक निर्दलीय प्रत्याशी को चुनावी खर्चे का हिसाब नहीं देने पर नोटिस जारी हुआ है। इससे पहले 20 जनवरी को नामांकन तिथि से चार फरवरी तक प्रत्याशियों के चुनाव का हिसाब चालीस लाख के पार पहुंचा था। यानि कि मतदान तिथि नजदीक आते ही तीन दिन में प्रत्याशियों ने धुआंधार खर्च कर डाले हैं।

विज्ञापन


 अल्मोड़ा विधानसभा में 11, सोमेश्वर में छह और जागेश्वर में चार प्रत्याशी मिलाकर कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आठ और नौ फरवरी को चुनाव आयोग की व्यय अनुवीक्षण टीम ने सभी प्रत्याशियों के चुनावी रजिस्टर का हिसाब देखा। इनमें अल्मोड़ा विधानसभा के 10 प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में तीन दिन में 9,84446 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


एक निर्दलीय प्रत्याशी भुवन जोशी द्वारा चुनावी खर्चे का हिसाब नहीं देने पर नोटिस जारी किया गया है। सोमेश्वर के छह प्रत्याशियों में यह बढ़ोतरी 7,21853 लाख रुपए और सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जागेश्वर विधानसभा सीट में 13,87547 लाख रुपए हुई है। इससे पूर्व चार और पांच फरवरी को व्यय अनुवीक्षण टीम ने प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे का हिसाब देखा था जिसमें नौ प्रत्याशियों ने चुनावी खर्चे का हिसाब नहीं दिया था। इससे पहले चार और पांच फरवरी को नौ प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का ब्यौरा नहीं दिया था और बचे 12 प्रत्याशियों का चुनावी खर्च नामांकन तिथि से चार फरवरी तक सोलह दिन में 40 लाख के पार पहुंचा था।       
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा विधानसभा- मनोज तिवारी (कांग्रेस) का अब तक खर्च 10,50662.56 लाख रुपए, रघुनाथ सिंह चौहान (भाजपा) 10,17397 लाख रुपए, संजय कुमार टम्टा (बसपा) 2,29700 लाख रुपए, रेखा धस्माना (उपपा) 1,85428 लाख रुपए, कुंदन सिंह (यूकेडी) 1,10500 लाख रुपए , दिनेश पांडे (कम्यूनिस्ट पार्टी) 1,39328 लाख रुपए, जसवंत सिंह (सपा) 40,200 रुपए, मो. हबीब (निर्दलीय) 41,500 हजार रुपए, वीरेंद्र कुमार (निर्दलीय) 68,170 हजार रुपए, प्रकाश भट्ट (निर्दलीय) 2,10340 लाख रुपए खर्च हुआ है। निर्दलीय भुवन जोशी को नोटिस जारी हुआ है।       

सोमेश्वर विधानसभा- राजेंद्र लाल (कांग्रेस) 42,7155 लाख रुपए, रेखा आर्या (भाजपा) 70,8892 लाख रुपए, हिमांशु कोहली (बसपा) 80,560 हजार रुपए, चंद्र प्रकाश (निर्दलीय) 25,940 हजार रुपए, पूरन चंद्र (निर्दलीय)70,421 हजार रुपए, प्रदीप आर्या (निर्दलीय) का 36,500 हजार रुपए खर्च हुआ है। जागेश्वर विधानसभा- गोविंद सिंह कुंजवाल (कांग्रेस) 13,46927 लाख रुपए, सुभाष पांडे (भाजपा) 6,70628 लाख रुपए, तारा दत्त पांडे (बसपा) 5,84975 लाख रुपए, महेंद्र सिंह रावत (यूकेडी) 84,570 लाख रुपए खर्च हुआ है।       
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed