{"_id":"dd138d8b9f3842ff4db51019a2d4dec3","slug":"spend-a-night-in-september-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सितंबर को गांवों में बिताएंगे रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सितंबर को गांवों में बिताएंगे रात
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के 76 अधिकारी एक सितंबर को गांवों में रात बिताएंगे।
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों को तीन सितंबर तक भ्रमण रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारी आवंटित गांवों में निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण करें और सीएम की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें।
उन्होंने अधिकारियों से रात्रि विश्राम के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श करने को कहा।
उन्होंने भ्रमण के दौरान गांवों में निर्माणाधीन शौचालयों, सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं, मनरेगा आदि योजनाओं के संबंध में समीक्षा करने को भी कहा है।
विज्ञापन