फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sought liberation from the tyranny of wildlife

आठ किमी पैदल आकर महिलाओं का तहसील में प्रदर्शन

Wed, 07 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 07 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sought liberation from the tyranny of wildlife
वन्यजीवों के आतंक से ‌मांगी मुक्ति - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जंगली सुअरों और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को  लेकर धुधलिया मनराल और माडकुबाखल ग्राम पंचायत की महिलाएओं ने मंगलवार को आठ किमी पैदल चलकर तहसील मुख्यालय चौखुटिया तक जुलूस निकाला। महिलाओं तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन


धुधलिया मनराल और माडकुबाखल ग्राम पंचायत की महिलाएं आठ किमी दूर से पैदल चलकर जुलूस लेकर तहसील मुख्यालय पहुंची। महिलाएं हमारी फसल बचाओ, सुअर-बंदरों से निजात दिलाओ नारे लगा रही थी। उन्होंने कहा कि बंदर, सुअरों को मारने का अधिकार ग्रामीणों को दिया जाए। जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का मुआवजा जल्द देने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि सुअरों और बंदरों के फसल को नुकसान पहुंचाने से उनके परिवार के सम्मुख रोजी-रोटी का संकट हो गया है। यदि जल्द बंदरों और सुअरों से निजात नहीं  दिलाई गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रधान राधा देवी, मनोहर संगेला, अनीता देवी, पुष्पा, हंसी, भवानी, रीता, कमला, यशोदा देवी, राधा, दुर्गा, शारदा, देवकी, किशनानंद, जगत राम आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed