फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sonia Gandhi inaugurated the Festival Jageshwar

सोनिया गांधी करेंगी जागेश्वर महोत्सव का उद्घाटन

Fri, 05 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा) Updated Fri, 05 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi inaugurated the Festival Jageshwar

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने 21 जून से जागेश्वर में शुरू हो रहे तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध जागेश्वर धाम को विश्व मानचित्र में स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी करेंगी। इससे पहले उन्होंने हेलीपैड निर्माण कार्य और महोत्सव स्थल का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


कुंजवाल ने जागेश्वर महोत्सव स्थल पर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जागेश्वर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जागेश्वर धाम से छह किमी की दूरी पर पक्के हेलीपैड का निर्माण करवाया जा रहा है। इस हेलीपैड का लाभ क्षेत्रवासियों को भी मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में कई प्रदेशों के कलाकार भाग लेकर कला का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन


एसडीएम अनिल चन्याल, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे,  पूरन बिष्ट, धन सिंह मेहता, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एनडी भट्ट नरेंद्र बनौला ने भी विचार रखे। बैठक में जगदीश भट्ट, कमल भट्ट, अर्जुन सिंह, आनंद जोशी, रमेश नाथ, हरीश जोशी, कुंदन गैड़ा, राजेंद्र बिष्ट, तारा मेहरा, कुंदन रौतेला, नागेश पंत, हरिमोहन भट्ट, निरंजन शर्मा, दयाकिशन पांडे, नंदन बिष्ट, खीमानंद पालीवाल, महेश भट्ट, बसंत भट्ट, सतीश पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed