{"_id":"e27cbfe06efc285974297220511cf11c","slug":"somnath-fair-splash-of-artists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ मेले में कलाकारों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ मेले में कलाकारों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया(अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 15 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासी में सोमनाथ मेले का पांचवां दिन सांस्कृतिक कला मंच अल्मोड़ा के कलाकारों के नाम रहा। इस दौरान कलाकारों ने हिट दीपा म्यर दगड़ मासी पूजैद्युंल ओ परुवा बौज्यू चप्पल के ल्याछा यसा, फट फटा नि हौनी चप्पल के ल्याछा यस, ओ भिना कसिकै जानू द्वारिहाटा... जैसे लोकप्रिय गीतों की धुन पर लोकनृत्य से धूम मचाई।
विज्ञापन
गिवाड़ सांस्कृतिक मंच, भतराैंजखान से पहुंचे शिरोमणी भट्ट, भुवन गोस्वामी ने भी कई लोकगीत सुनाए। इससे पूर्व मेला समिति अध्यक्ष गोपाल मासीवाल ने अतिथि कलाकारों के साथ ही मेला स्थल पर पहुंचे लोगों का स्वागत किया। मेला समिति के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र राणा ने कहा कि मासी क्षेत्र के निकटवर्ती सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के सहयोग के चलते ही मेले का सफल आयोजन हो पा रहा है।
विज्ञापन
मेला समिति ने विशेष सहयोग के लिए जिपंस राधा पांडे, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख शंकर रावत, चौना के प्रधान सुभाष बिष्ट, कनरें की देवकी देवी, ऊंचावाहन के शंकर सिंह बिष्ट, कनौंणी की विमला वर्मा, झुड़ंगा की उषा देवी, आदिग्राम कनौंणियां की गीता देवी, थापला की अनिता देवी, बीडीसी सदस्य गजेंद्र बिष्ट, काला चौना के सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह आदि का आभार जताया।
विज्ञापन
इधर मेला समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि मुख्य मेले में ऊंचावाहन से पहुंचे नगाड़े की बेहतरीन प्रस्तुति ने मेले की रंगत बढ़ाई है। आतिशबाजी के साथ पहुंचे संबंधित गांव के मेलार्थियों ने इसके लिए बड़ी तैयारी की थी। मेला समिति ने इसके लिए प्रधान शंकर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान मोहन सिंह बिष्ट आदि का विशेष रूप से आभार जताया है।