फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Some of the billiard centers have started becoming addicts of gambling and drugs

नशे और जुए के अड्डे बनने लगे हैं कुछ बिलियर्ड केंद्र

Mon, 12 Mar 2018 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 12 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन

 नगर के अनेक बिलियर्ड नशा और जुए के अड्डे बनते जा रहे हैं। पता चला है कि कुछ बिलियर्ड केंद्रों और उनके आसपास नशे की सामग्री आसानी से मिल जाती है। यह भी शिकायत मिली है कि इनमें खेल के नाम पर एक तरह का जुआ भी चलता है। स्कूली बच्चे और युवा यहां जीत-हार पर पैसा लगाते हैं। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी पी रेणुकादेवी ने पुलिस कर्मियों को बिलियर्ड केंद्रों में समय-समय पर छापेमारी करने के साथ ही वहां रजिस्टर में नाम दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही वहां सीसीटीवी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि नगर में स्थित कई बिलियर्ड केंद्रों को लेकर काफी समय से शिकायतें मिलती रही हैं। पूर्व में अधिकांश बिलियर्ड केंद्रों में बोर्ड तक नहीं लगे थे। पुलिस की सख्ती के बाद कुछ माह पहले इनमें बमुश्किल बोर्ड लगाए गए। इधर बीते कुछ महीनों से पुलिस की छापेमारी थम जाने के बाद एक बार फिर से कुछ बिलियर्ड केंद्रों और उनके आसपास नशाखोरी बढ़ने की शिकायतें मिल रही हैं।पुलिस को यह भी शिकायत मिली है कि यहां आने वाले युवा और स्कूली बच्चे हार-जीत पर पैसे लगाते हैं, जो कि एक तरह का जुआ है।
विज्ञापन


लोगों का यह भी आरोप है कि एसएसपी के निर्देशों के बावजूद कुछ पुलिस कर्मी बिलियर्ड संचालकों को संरक्षण दे रहे हैं। इधर एसएसपी पी रेणुकादेवी ने पुलिस अधिकारियों से नगर में विभिन्न स्थानों में चल रहे बिलियर्ड केंद्रों में समय-समय पर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि हर बिलियर्ड केंद्र में एक रजिस्टर रखना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसमें भीतर आने वाले हर व्यक्ति का नाम पता आदि दर्ज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बिलियर्ड संचालकों को सीसीटीवी लगाने को निर्देशित करने के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed