फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Some do not know the whereabouts of the officers of Almora

अल्मोड़ा के अफसरों को कुछ अता-पता नहीं

Sun, 08 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 08 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Some do not know the whereabouts of the officers of Almora

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कुंजवाल विकास भवन सभागार में संसदीय क्षेत्र के चार जिलों के लोनिवि और वन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


उन्होंने हर जिले में मंजूर सड़कों, वनभूमि के लंबित प्रकरणों, लोनिवि कार्यालयों में कार्मिकों की स्थिति आदि के बारे में डिविजनवार समीक्षा की। लोनिवि के अधिकांश अधिकारी डिविजनों से संबंधित सड़कों की स्थिति की जानकारी नहीं दे सके। इस उन्होंने लोनिवि के मुख्य अभियंता केके श्रीवास्तव से विभाग की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने को कहा। कुंजवाल ने कहा कि डामर होने के बाद पांच साल तक सड़क दुरुस्त रहनी चाहिए। कई सड़कों में डामरीकरण की गुणवत्ता सही नहीं है। इसे लेकर स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाएगी। घटिया गुणवत्ता मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि विभाग में अमीन, जेई, लिपिक आदि खाली पद भरने को विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वनभूमि के ऑन लाइन प्रस्तावों की गति पर असंतोष जताया। उन्होंने सड़क निर्माण में काटी गई भूमि का मुआवजा काश्तकारों को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक मनोज तिवारी, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, अल्मोड़ा के डीएम विनोद कुमार सुमन, चंपावत के दीपेंद्र चौधरी, अल्मोड़ा के सीडीओ डा. अहमद इकबाल, बागेश्वर के सीडीओ हिमांशु जोशी, पिथौरागढ़ के विनोद गिरि गोस्वामी, कुमाऊं वन संरक्षक, चारों जिलों के लोनिवि के अधीक्षण अभियंता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed