फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Solve the problems of the public on priority: DM Vand

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निराकरण : डीएम वंदना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Solve the problems of the public on priority: DM Vand
अल्मोड़ा। जिले की नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कलक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि दैनिक कार्यों के साथ ही जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने का प्रयास किया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक न भटकना पड़े। कहा कि कार्मिकों के पास कम से कम फाइलें लंबित रहें, इसका विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचने पर डीएम वंदना सिंह को गार्ड ऑॅफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार का गहनता से निरीक्षण कर डबल लॉक, सिंगल लॉक, सीसीएल, डीसीएल आदि जांचे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर संबंधित पटल सहायकों से जानकारी ली। वहां सीडीओ नवनीत पांडे, एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, मनोहर लाल, भीम सिंह मेर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भ्रमण कर लेंगी जन समस्याओं की टोह
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने कहा कि जिले का भ्रमण कर जन समस्याओं की जानकारी लेंगी। जनता की समस्याओं का समय से निराकरण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। सरकारी की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए विशेष प्रयास होंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट के कार्यालय जल्द ही पांडेखोला में नवनिर्मित भवन में शिफ्ट किए जाएंगे। प्राथमिकता रहेगी कि नए भवन में जल्द कार्यालयों का संचालन शुरू हो। विकास कार्यों को गति देकर जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं वंदना
अल्मोड़ा। वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी वंदना सिंह ने देवप्रयाग से सेवाएं शुरू की। इसके बाद वह डोईवाला और नैनीताल की एसडीएम रहीं। तत्पश्चात पिथौरागढ़ में सीडीओ के पद पर ढाई साल काम किया। रुद्रप्रयाग में सेवाएं देने के बाद वह शासन में आयुक्त ग्राम्य विकास और निबंधक सहकारिता के पद भी कार्यरत रहीं। इसके बाद अब उनकी अल्मोड़ा के डीएम के पद पर तैनाती हुई है।
राज्य बनने के बाद 16वें डीएम के रूप में हुई तैनाती
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद जिले में दो दशकों में 16 डीएम की तैनाती हो चुकी है। वंदना सिंह जिले की 16वीं डीएम बनी हैं। इन 16 डीएमों में से तीसरी बार किसी महिला को जिले की कमान मिली है। इससे पूर्व निधिमणि त्रिपाठी और ईवा आशीष श्रीवास्तव भी जिले की डीएम रह चुकी हैं।
एक माह में नए भवन में स्थानांतरित हों कलक्ट्रेट के कार्यालय
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बुधवार को पांडेखोला में नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन के स्थानांतरण के लिए जरूरी आवश्यक संसाधनों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर कलेक्ट्रेट के कार्यालयों को नवनिर्मित भवनों में स्थानांतरित किया जाए।

डीएम ने कोरोना सैंपलिंग और टीकाकरण की ली जानकारी
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह से कलक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मुलाकात कर योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना जांच सैंपलिंग की स्थिति और टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। डीएम ने तीसरी लहर के मद्देनजर की गईं तैयारियों और मेडिकल कालेज में चल रहे कार्यों की स्थिति के बारे में जाना। वहीं उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों से भी विभागीय क्रिया-कलापों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed