{"_id":"5e5a968b8ebc3ec5492bda1c","slug":"solution-of-doubt-found-know-your-rights-almora-news-hld375633753","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित .....अमर उजाला अपराजिता अभियान की ओर से हवालबाग ब्लाक सभागार में महिलाओं का सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित .....अमर उजाला अपराजिता अभियान की ओर से हवालबाग ब्लाक सभागार में महिलाओं का सम्मेलन
विज्ञापन
हवालबाग ब्लाक सभागार में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में मंचासीन बीडीओ पंकज कुमार कांडपाल, अधि
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं लेकिन अब भी कई महिलाएं जो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है। उन्हें जागरूक होना होगा ताकि वह अपनी शक्ति पहचान सकें। खंड विकास अधिकारी की इन बातों को सुनकर अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के जागरूकता सम्मेलन में एकत्र हुई महिलाओं ने अपनी कई शंकाओं का समाधान किया और कार्यक्रम में आए सरकारी अधिकारियों से अपने अधिकार भी जाने।
हवालबाग विकासखंड सभागार में हुए महिलाओं के जागरूकता सम्मेलन में बीडीओ पंकज कांडपाल और महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
निर्भया प्रकोष्ठ की वरिष्ठ अधिवक्ता अभिलाषा तिवारी समेत आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों ने महिलाओं के अधिकार और कानूनों के बारे में बताया। इस मौके पर महिलाओं की शंका का भी समाधान किया गया। महिलाओं ने शपथ पत्र भी भरे।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार कांडपाल और अधिवक्ता अभिलाषा तिवारी ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। आजीविका परियोजना के असिस्टेंट मैनेजर संदीप सिंह, ग्रामीण समाज कल्याण समिति के निदेशक गोपाल सिंह चौहान, वनस्टाप सेंटर की प्रभारी अनीता मेहता, सीडीपीओ आशा भैसोड़ा ने भी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। सम्मेलन के लिए आजीविका के परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट का आभार जताया गयाग। संचालन पंकज ओझा ने किया।

हवालबाग ब्लाक सभागार में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।- फोटो : ALMORA