{"_id":"6530275fc3845c11c108ed44","slug":"software-is-giving-answer-in-preparing-voter-list-almora-news-c-232-1-alm1002-4097-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मतदाता सूची तैयार करने में सॉफ्टवेयर दे रहा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मतदाता सूची तैयार करने में सॉफ्टवेयर दे रहा जवाब
Thu, 19 Oct 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
पंचास्थानि चुनावालय, अल्मोड़ा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राज्य में निकाय चुनाव की आहट तेज हो गई है। इसके लिए छह माह से मतदाता सूची तैयार की जा रही है लेकिन नए सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने से निर्वाचन विभाग के लिए मतदाता सूची तैयार करना चुनौती बन गया है। छह माह बाद भी नए सॉफ्टवेयर में मतदाताओं के नाम दर्ज नहीं हो सके हैं। ऐसे में समय रहते सॉफ्टवेयर न सुधरने पर कई मतदाताओं को मताधिकार से वंचित रहना पड़ सकता है।
नगर निकायों का कार्यकाल दो दिसंबर को खत्म होने वाला है। इसके बाद नए चुनाव होंगे लेकिन चुनाव के लिए बेहद जरूरी नए सॉफ्टवेयर पर नई सूची तैयार नहीं हो सकी है। पंचास्थानि चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नए सॉफ्टवेयर पर तैयार हो रही सूची के एक पन्ने में 50 के बजाय केवल 44 नाम ही दर्ज हो रहे हैं। पृष्ठ क्रमांक संख्या कहीं ऊपर तो कहीं नीचे अंकित है।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का भी पूरा उल्लेख नहीं हो पा रहा है। इस तकनीकी दिक्कत के कारण सभी मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में हर मतदाता का सूची में नाम दर्ज कराना कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया है। इन हालात में कई मतदाता मताधिकार से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। पंचास्थानि चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार वर्ष 2018 में बनी सूची के अनुसार जिले के चार निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 31,460 है। इन सबके नाम सॉफ्टवेयर में दर्ज होने हैं। संवाद
नगर पालिका अल्मोड़ा में 24,256 मतदाता पंजीकृत
अल्मोड़ा। वर्ष 2018 में बनी निर्वाचक नामावली में नगर पालिका अल्मोड़ा के 13 वार्ड में 24,256 और चिलियानौला के सात वार्ड में 1,880 मतदाता पंजीकृत है। वहीं नगर पंचायत भिकियासैंण के चार वार्ड में 2,879 और द्वाराहाट के चार वार्ड में 2,445 मतदाता पंजीकृत हैं।
कोट
मतदाताओं सूची तैयार करने में आ रही दिक्कतों के संबंध में चुनाव आयोग को बताया गया है। इसके लिए कर्मचारियों को देहरादून में इसी माह प्रशिक्षण देना तय था लेकिन यह शिविर निरस्त हो गया है। समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
- संतोष सिंह बोरा, प्रभारी जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचास्थानि चुनावालय, अल्मोड़ा।