फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Social worker Munshi Hari Prasad remembers Tampa on birth anniversary

समाज सेवक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को जयंती पर याद किया

Sun, 26 Aug 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 26 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Social worker Munshi Hari Prasad remembers Tampa on birth anniversary
मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की मूर्ति पर माल्यार्पण करते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला
समाज सेवक और पालिकाध्यक्ष रहे मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को 132वीं जयंती पर याद किया गया। चौघानापाटा पार्क में हरि प्रसाद प्रसाद टम्टा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने समतामूलक समाज की अलख जगाई। वह सर्वसमाज के नेता थे। 
विज्ञापन


मुंशी हरि प्रसाद टम्टा सर्वजन हितकारिणी सभा की ओर से हुए कार्यक्रम में टम्टा ने कहा कि मुंशी जी ने ऐतिहासिक अल्मोड़ा नगर के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाई। नगर में सर्वप्रथम बिजली उनके कार्यकाल में आई। डोल जल पंपिंग योजना उनकी दूरदृष्टि का परिचायक थी। 
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल ने कहा कि मुंशी जी के पद चिन्हों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने मंत्री के सम्मुख हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला के पुनर्निर्माण की मांग रखी। मंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय योजना से सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि धर्मशाला के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी । इस संबंध में जल्द ही  जिलाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की जाए, ताकि योजना के अनुरूप बजट उपलब्ध कराया जा सके। संचालन कार्यक्रम संयोजक और सभा के अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार टम्टा ने किया। पत्रकार दयाशंकर टम्टा, सचिन टम्टा, नारायण राम, गिरीश मल्होत्रा, योगेश कुमार, चंदन लाल, जंगबहादुर थापा आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर रमेश चंद्र टम्टा, सुरेश चंद्र टम्टा, महेश प्रसाद टम्टा, अर्जन कुमार, रोहित कुमार, दिवाकर टम्टा, दीपेश टम्टा, कैलाश गुरुरानी, उमेश चंद्र आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed