{"_id":"0c9732eff75fe872bc32aca249987b0e","slug":"snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी न होने से पर्यटक नहीं कर रहे पहाड़ का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी न होने से पर्यटक नहीं कर रहे पहाड़ का रुख
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल जाड़े के सीजन में अभी तक अधिक ऊंचाई वाली चोटियों को छोड़कर पहाड़ में कहीं भी बर्फबारी नहीं हुई। बारिश और बर्फबारी न होने से जहां सूखी ठंड पड़ रही है, वहीं पर्यटक भी पहाड़ का रुख नहीं कर रहे। गणतंत्र दिवस मंगलवार को है और शनिवार से मंगलवार के बीच सोमवार का अवकाश लेने पर लोग चार दिन की छुट्टी मनाने यहां आ सकते थे, लेकिन गिने-चुने पर्यटक ही आए हैं जिससे पर्यटन व्यवसायियों में निराशा है।
इस साल जाड़े के सीजन में अभी तक पहाड़ी इलाकों में नाममात्र की बारिश हुई। अधिक ऊंचाई वाली चोटियों को छोड़कर अल्मोड़ा, बिनसर, रानीखेत, कौसानी, चौकोड़ी सहित पहाड़ के सभी इलाकों में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अल्मोड़ा स्थित होली डे होम सहित स्थानीय अन्य होटलों में अधिकांश कमरे खाली हैं। इसके अलावा कौसानी, बिनसर आदि स्थानों में भी नाममात्र पर्यटक आए हैं।
होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष राजेश बिष्ट का भी मानना है कि अगर इन दिनों बर्फवारी हुई होती तो तीन-चार दिन की छुट्टी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते। पर्यटन नगरी रानीखेत में भी बहुत कम संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। इस मौसम में अभी तक रानीखेत में भी बर्फबारी नहीं हुई है। जिस कारण होटल स्वामियों को सैलानियों का इंतजार है। होटल एसोसिएशन के महासचिव जगदीश अग्रवाल का कहना है कि सर्दियों में विदेशी पर्यटक अधिक आते हैं लेकिन इस बार इनकी संख्या भी नगण्य है।