{"_id":"5750683b4f1c1b7d2f108d56","slug":"smart-cultural","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा को स्मार्ट कल्चरल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा को स्मार्ट कल्चरल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
सीएम रावत का स्वागत करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि एतिहासिक और प्राचीन नगर अल्मोड़ा को स्मार्ट कल्चरल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य की नदियों और बारिश के बहते पानी को रोकने के लिए अगले तीन सालों में एक हजार जलाशय,10 हजार छोटे खाल और एक लाख ट्रेंच बनाए जाएंगे। अल्मोड़ा के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणाएं की।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएम रावत ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले असंवैधानिक तरीके से उनकी सरकार गिराई गई और अब सीबीआई का सहारा लेकर उनके हाथ-पैर बांध दिए गए हैं। उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने स्यालीधार में छह करोड़ रुपये लागत से मंजूर विज्ञान पार्क का भी शिलान्यास किया। सभा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राजनीति का बदला राजनीतिक आधार पर ही लिया जाना चाहिए। लोकतंत्र में दंड देने का अधिकार या तो न्यायालय को है या फिर जनता को। अगर उनकी सरकार गलत काम कर रही है तो इसका दंड उन्हें आने वाले चुनावों में जनता दे देगी, लेकिन सजा देने का अधिकार केंद्र सरकार को किसने दे दिया। उन्होंने कहा कि दलबदल रूपी डायन ने उत्तराखंड का घर देख लिया है और हालत यही रहे तो भविष्य में भी यहां सरकारें अस्थिर रहेंगी।
विज्ञापन
राजनीतिक अस्थिरता के कारण जो हालत झारखंड की हुई वही उत्तराखंड की भी होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वह दोबारा सीएम बने हैं, लेकिन अब केंद्र सरकार उन्हें स्टिंग मामले में सीबीआई का सहारा लेकर परेशान कर रही है। मेरे फोन टैब किए जा रहे हैं और उन्हें जांच एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर किया जा रहा है। जबकि स्टिंग उस व्यक्ति ने बनाया है जिस पर भाजपा शासनकाल में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे चले।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने धन नहीं कमाया जबकि भाजपा के छोटे-छोटे नेता भी मालामाल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही उन्होंने राज्य में तमाम कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज के लिए 99 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। आवासीय विवि, कोसी बैराज, नर्सिंग कालेज सहित तमाम योजनाओं का काम प्रगति पर है। सात लाख लोगों को विभिन्न तरह की पेंशन मंजूर की गई हैं। जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि ऐतिहासिक और प्राचीन नगर अल्मोड़ा और गढ़वाल के एक शहर को स्मार्ट कल्चरल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाएगी। श्री रावत ने लोगों का आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में कोई चूक नहीं करें और सशक्त तथा अच्छा राज्य बनाने में अपना सहयोग दें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र सरकार को ठगों की सरकार बताते हुए कहा कि पूरे विश्व में पेट्रोल डीजल की कीमतें कम हो रही हैं, लेकिन मोदी सरकार कीमतें नहीं घटा रही है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उन्होंने स्पीकर के नाते संवैधानिक मर्यादाओं का पूरा ध्यान रखा। पूर्व सांसद और राज्यसभा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने राज्यसभा में भी ईमानदारी के साथ काम करने का वचन दिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आने वाले समय में अपमान का बदला लेने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में कोसी बैराज, मेडिकल कालेज, आवासीय विवि, नर्सिंग कालेज समेत तमाम सड़कों समेत जितना काम किया है भाजपा के लोग पूरे जीवन में उतना काम नहीं कर पाएंगे। सभा को द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट, कपकोट विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक करन मेहरा, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,राजेंद्र बाराकोटी, सिकंदर पवार, केवल सती, दिनेश कुंजवाल, राजेश बिष्ट, मोहन सिंह मेहरा, भुवन कापड़ी, मोहन पाठक, हरीश ऐठानी, सुनील भंडारी आदि थे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला और संचालन तारा जोशी ने किया।