{"_id":"589e0bae4f1c1b875237c3e4","slug":"slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्प, अधूरिया, डौलबगड़ में नारे लिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्प, अधूरिया, डौलबगड़ में नारे लिखे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
दीवारों पर लिखे माओवादियों के संदेश
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील के चनौदा क्षेत्र के बाद अब कथित माओवादी सर्पगांव, अधूरिया, डौलबगड़ में सक्रिय हो गए हैं। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम इन तीन स्थानों पर मंदिर परिसर की दीवारों पर लाल रंग से नारे लिखे गए हैं। दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के साथ ही जनता का राज कायम करने के लिए जनयुद्ध करने जैसे स्लोगन लिखे गए हैं पर पुलिस चनौदा क्षेत्र के बाद अब इन गांवों में दीवारों पर नारे लिखने वालों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि मंगलवार रात कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनौदा, प्राथमिक स्कूल वृषभेश्वर, शैल गांव के कालिका मंदिर की दीवारों पर नारे लिखे थे। दो दिन बाद गुरुवार की रात कालिका मंदिर सर्प के धर्मशाला की दीवार, राम मंदिर अधूरिया की धर्मशाला की दीवार, डौलबगड़ भैरव मंदिर की दीवार पर नारे लिखे गए हैं।
विज्ञापन
जिसमें जनता को बेहतर रोजी-रोटी दे न सके जो उस व्यवस्था के खिलाफ चुनाव का बहिष्कार करके अपने स्वाभिमान, अधिकार की रक्षा करो, भ्रष्ट नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दो, शराब के ठेकों को ध्वस्त करो, नशा मुक्त राज्य बनाएं, जनता का राज कायम करने के लिए जनयुद्ध करो जैसे स्लोगन लिखे गए हैं।
विज्ञापन
सुबह स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। माओवाद के नाम से लिखे गए यह स्लोगन मिटाए। हालांकि पुलिस ने चनौदा क्षेत्र के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 (1) लोक संपत्ति निरूपण अधिनियम, 127 (क) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 10/20 में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अब तक नारे लिखने वालों का सुराग लगाने में पुलिस असफल साबित हुई है।